सपा की ओर से रविवार को शिवाला स्थित एक होटल में समाजवादी पीडीए पंचांग 2026 का विमोचन मुख्य अतिथि स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पीडीए पंचांग की विशेषता पीडीए समाज के महापुरुषों की जयंती, उनकी पुण्यतिथि, ऐतिहासिक दिन को याद करके अपने पूर्वजों की गौरवशाली इतिहास को लगातार बताता चलेगा। इससे पीडीए समाज के नई पीढ़ी के नौजवान अपने महापुरुषों के सामाजिक योगदान को जान सकेंगे और याद कर सकेंगे।
पार्टी के प्रदेश सचिव व पंचांग के प्रकाशक डॉ. अजय चौरसिया ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में जिस प्रकार से समाज को बांटने काम हो रहा है और हर बात में हिंदू-मुसलमान और मंदिर-मस्जिद की बात की जा रही है, ऐसी हर जगह समाजवादी पीडीए पंचांग पहुंचाकर हम लोग एकता की भावना और सद्भावना का संदेश देंगे। आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में सहयोग प्रदान करेंगे। विशिष्ट अतिथि समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि समाजवादी शब्द भारत के संविधान और लोकतंत्र की आत्मा है। अध्यक्षता शहर दक्षिणी के अध्यक्ष अजहर अली सिद्दीकी ने की। संचालन महानगर महासचिव योगेंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर मोहम्मद दिलशाद, रामजी यादव, संजय मिश्रा, ईशान श्रीवास्तव, पारसनाथ जायसवाल, रवि जायसवाल, इकबाल अंसारी आदि मौजूद रहे।