सपा प्रदेश कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य हसनैन अंसारी ने कहा कि वर्तमान सरकार में धार्मिक वैमनस्यता बढ़ती जा रही है। सरकार मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। भारत हमेशा से अमन पसंद देश रहा है। ऐसे में इस तरह की सरकार कहीं से भी उचित नहीं है।
सपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने, परीक्षाओं के पेपर लीक रोकने और दोषियों को सजा देने, भ्रष्टाचार रोकने और निरंकुश अधिकारियों पर कार्रवाई करने, फर्जी मुकदमा और मुठभेड़ रोकने, गोड़ जातियों को आरक्षण का लाभ देने और दुष्कर्म व छेड़खानी जैसी घटनाओं पर लगाम लगाने और इन सब चीजों केा रोकने में विफल सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
मौके पर राम किशोर बिंद, विकास यादव, आरिफ सिद्दीकी, सोभनाथ यादव, मधुबाला पासी, श्यामला सरोज, अंजनी शुक्ला, संतलाल, कल्लन यादव, संतोष यादव, लालू यादव, अजित सिंह, लालचंद बिंद, केशनारायण यादव, सरिता बिंद, रिता प्रजापति, आसिफ खां, धमेन्द्र मिश्रा पप्पू आदि रहे।