फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में सरैयां वार्ड में हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत, भाजपा को मिले सबसे कम वोट

Thu, 16 Jan 2020 11:41 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वार्ड सरैया से सपा के सफीकुज़्ज़मा अंसारी ने जीत दर्ज की। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी के सरैयां वार्ड संख्या 66 में मंगलवार को हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की है। गुरुवार को सैनिक कल्याण बोर्ड में सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई।

विज्ञापन


कांग्रेस से नुरुल हसन को 534 मत, भाजपा से सेराजुद्दीन को 408, सपा से शफीकुज्जमा 1752, एआईएमआईएम से अब्दुल जब्बार को 1234 मत और राजू खान निर्दल 1558  हैं। वार्ड में कुल 12,054 वोटरों में से 5532 ने मताधिकार का प्रयोग किया था।

सहायक चुनाव अधिकारी राजाराम वर्मा मंगलवार को हुए दो मतदान केंद्रों के नौ बूथों पर 45.89 प्रतिशत मतदान हुआ। ठंड और गलन के बीच वोटरों को उत्साह कम दिखा था। प्राथमिक पाठशाला सरैया के एक बूथ पर ईवीएम में बैलेट बटन नहीं दब रहा था। इसके चलते तकरीबन 15 मिनट का वोटिंग रुका रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान के बाद देर शाम तक कलेक्ट्रेट स्थित सैनिक कल्याण बोर्ड में ईवीएम को सुरक्षा घेरे में रखा गया था। प्राथमिक पाठशाला सरैयां के सात बूथों पर सुबह और शाम के समय भीड़ रही। सुबह से शाम तक पुलिस लाउडहेलर से बूथों से अनावश्यक लोगों को हटाती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें