फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक एमएलसी चुनाव: आशुतोष सिन्हा की जीत, सपा कार्यकर्ताओं ने कहा- 2027 में बनेगी अखिलेश यादव की सरकार

Thu, 29 Oct 2026 04:21 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में स्नातक एमएलसी चुनाव में आशुतोष सिन्हा विजई रहे।  अंतिम चरण की गणना में आशुतोष सिन्हा को कुल 55046 वोट मिले। सिन्हा ने भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह को 19932 वोटों से हराया।
विज्ञापन
स्नातक एमएलसी चुनाव में आशुतोष सिन्हा की जीत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में स्नातक एमएलसी चुनाव का परिणाम जारी कर दिया गया है। बुधवार से लेकर बृहस्पतिवार तक हुई मतगणना के बाद समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा की बड़ी जीत हुई। सिन्हा बुधवार से ही लगातार बढ़त बनाए हुए थे। वहीं भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ पीछे चल रहे थे। अंतिम गणना में आशुतोष सिन्हा को कुल 55046 वोट मिले। सिन्हा ने भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह को 19932 वोटों से हराया। सपा की जीत पर कार्यकर्ताओं और नेताओं में जश्न का माहौल है। वाराणसी समेत आसपास के जिलों के नेता भी मतगणना स्थल पर मौजूद रहे। वहीं सपा की जीत पर कार्यकताओं ने कहा कि 2027 में अखिलेश यादव की सरकार बनेगी। 

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें