जौनपुर जिले के सिकरारा क्षेत्र के डमरुआ गांव में बृहस्पतिवार को प्रेमी से अनबन के बाद एक विवाहिता मोबाइल टावर पर चढ़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
आजमगढ़ निवासी महिला (26) की शादी करीब 10 वर्ष पहले हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। इसी बीच उसकी मुलाकात डमरुआ गांव निवासी 27 वर्षीय युवक से हुई। महिला उससे प्रेम करने लगी और उसके घर तक पहुंच गई।
बताया जा रहा है कि युवक के परिजन इस रिश्ते से सहमत नहीं थे। आरोप है कि उन्होंने युवक को कहीं भेज दिया। दूसरी ओर, महिला के पति ने भी उसे घर से निकाल दिया। इन परिस्थितियों में महिला ने टावर पर चढ़कर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि महिला को सुरक्षित नीचे उतारकर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।