फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: ऑटो से टकराकर सड़क पर गिरा मोपेड सवार सेल्समैन, ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मौत

Sat, 31 Dec 2022 10:06 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मोपेड सवार सेल्समैन आशापुर की तरफ आ रहा था। सारनाथ क्षेत्र अंतर्गत श्रीनगर बाजार में ऑटो से टकराकर वह सड़क पर गिर गया। इस बीच पीछे से आ रही ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अमित के ऊपर चढ़ गई। अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
सड़क हादसे का शिकार सेल्समैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के सारनाथ में शनिवारशाम ट्रैक्टर से कुचलकर मोपेड सवार सेल्समैन की मौत हो गई। घटनास्थल से पुलिस ने चालक को हिरासत में लेते हुए ट्रैक्टर को जब्त किया। साल के आखिरी दिन बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


रामलीला मैदान आशापुर निवासी अमित राजभर (18) पांडेयपुर निवासी संजय सिंह की आशापुर स्थित मेडिकल की दुकान पर पिछले दो साल से सेल्समैन का काम करता था। शाम को वह श्रीनगर बाजार (गोला बाजार) में एक मेडिकल की दुकान पर तगादा करने गया था। इसके बाद वह मोपेड से आशापुर की तरफ लौट रहा था।

माता-पिता का इकलौता पुत्र था अमित

श्रीनगर बाजार में ऑटो से टकराकर वह सड़क पर गिर गया। इस बीच पीछे से आ रही ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अमित के ऊपर चढ़ गई। गंभीर रूप से घायल अमित को तुरंत आसपास के लोगों की सहायता से पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने चिरईगांव निवासी चालक महेंद्र मौर्य को हिरासत में लेकर ट्रैक्टर को जब्त किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस के अनुसार माता-पिता का अमित इकलौता पुत्र था और उसकी दो बहनें हैं। 

वाहन की चपेट में आकर दो छात्राएं घायल

कपसेठी चौराहे के पास शनिवार को चार पहिया वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार दो छात्राएं घायल हो गईं। कोचिंग जाने के दौरान घायल छात्राओं को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कपसेठी पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में लिया। रसूलहां निवासी अंजली पटेल और मांसी पटेल कक्षा आठ की छात्रा हैं। दोपहर के समय दोनों कोचिंग जा रही थीं, उसी समय शहर की ओर से तेज रफ्तार में आए वाहन ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन

हुकुलगंज तिराहे पर युवक का मिला शव

हुकुलगंज में शनिवार सुबह युवक का शव पुलिस ने बरामद किया। लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है। सुबह के समय लोग टहलने निकले तो शव देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार देखने से युवक मजदूर लग रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें