फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ: अस्पताल कर्मचारियों का कटा बिना नोटिस के वेतन, सीएमएस ने कहा-लापरवाही व गैर हाजिरी पर हुई कार्रवाई

Sat, 29 Aug 2020 12:06 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
HOSPITAL LOGO - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मऊ के जिला महिला अस्पताल प्रबंधन ने कार्य में लापरवाही और अनुपस्थित रहने वाले 33 संविदा कर्मचारियों का वेतन काटने की कार्रवाई की। प्रबंधन की इस कार्रवाई से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। नाराज कर्मचारियों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने वेतन काटने से पूर्व उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया। जिला महिला अस्पताल में बेहतर व्यवस्था के लिए प्रबंधन ने एक कंपनी से अनुबंध कर एएनएम, वार्ड बॉय, वार्ड आया, स्वीपर, प्लंबर आदि पदों पर 33 महिला-पुरुष कर्मचारियों की तैनाती की है। बीते माह कार्य में लापरवाही करने वाले और काम से अनुपस्थित 33 कर्मचारियों का वेतन काट लिया। 

विज्ञापन


इस बात की जानकारी होने पर कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है। कर्मचारियों का कहना है कि कोरोना संक्रमण काल की इस विपरीत परिस्थिति में वो अपनी जान को दाव पर लगाकर अस्पताल पहुंचकर ड्यूटी कर रहे हैं। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने बिना किसी नोटिस के वेतन से 40 से 50 फीसदी तक कटौती कर दी है। 


कोरोना संक्रमण काल में ऐसे ही आर्थिक समस्या से परेेशानी हो रही है, ऐसे में आधी सैलरी से वो कैसे गुजारा करेंगे। वहीं इस बाबत सीएमएस डॉ. चंद्रा सिन्हा का कहना है कि यह कार्रवाई कर्मचारियों द्वारा अपने कार्यों में लापरवाही, अनुपस्थिति पर की गई है। कई बार इसको लेकर कर्मचारियों को चेताया गया, लेकिन इस पर अमल नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें