फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: फेस अटेंडेंस न होने से कट गया वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। बिजली निगम की ओर से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की फेस अटेंडेंस न लग पाने से वेतन काटा जा रहा है। इससे कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में कर्मियों के वेतन में कटौती हुई है। फेस अटेंडेंस न लगने से उनका जून का वेतन नहीं मिला। कुछ लोगों के वेतन से 2000 से 3000 रुपये तो कुछ का पूरा वेतन काट लिया गया। कर्मियों ने क्षेत्रीय उपखंड अधिकारी केके गुप्ता को पत्र लिखकर पूरा वेतन दिलाने की मांग की है। एसडीओ केके गुप्ता ने बताया कि उन्हीं कर्मचारियों का वेतन कटा है, जिनकी फेस अटेंडेंस नहीं थी। इसे लेकर विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें