फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पहले वर्ष में ही स्कूली नेशनल में खेल रही साक्षी ने जीता पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
69वीं माध्यमिक स्कूली नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में यूपी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए वाराणसी की खिलाड़ी साक्षी भारद्वाज ने 46 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। छितौना निवासी साक्षी पहली बार राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में खेलने उतरीं और पदक हासिल करने में कामयाब रही। वह मां सरस्वती इंटर कॉलेज अखरी में कक्षा आठवीं की छात्रा हैं। साक्षी के पिता अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक सुभाष चंद्र भारद्वाज नंदिनी नगर में खेलो इंडिया कुश्ती प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। प्रतियोगिता में लगातार तीसरे वर्ष खेलने उतरी अंदरी पटेल को हार का सामना करना पड़ा। रविवार को विकास इंटर कॉलेज की छात्रा खुशी शर्मा पदक के लिए मैट पर उतरेंगी। पहले दिन पदक जीतने वाली साक्षी को भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष करण भूषण सिंह, उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय वाराणसी कुश्ती संघ के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष राजीव सिंह रानू, वाराणसी कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव राजकुमार मिश्रा ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें