ब्लॉक स्तरीय गणित ओलंपियाड की परीक्षा बृहस्पतिवार को बीआरसी मंगारी में हुई। इसमें कुल 47 कंपोजिट, उच्च प्राथमिक और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें कंपोजिट विद्यालय जगदीशपुर की साक्षी पटेल ने 38 नंबर प्राप्त कर पूरे ब्लॉक में पहला स्थान पाया। उच्च प्राथमिक विद्यालय झंझौर के प्रिंस व सौरव वर्मा ने 36-36 नंबर पाकर दूसरा स्थान हासिल किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय हीरामनपुर के आलोक यादव और कंपोजिट विद्यालय जगदीशपुर की वैभवी सिंह दोनों ने 34 नंबर प्राप्त करके तीसरा स्थान साझा किया। बीईओ पिंडरा विनोद कुमार मिश्र ने एआरपी अखिलेश यादव, पन्नालाल, अजय कुमार, विजेंद्र सिंह व नोडल वीरेंद्र कुमार के साथ स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं की सराहना की।