फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कैरम में सक्षम कुमार, शतरंज में आदित्य और टेबल टेनिस में सुदर्शन साहू ने लहराया परचम

विज्ञापन
बीएचयू परिसर में उन्मेस 2026के तहत खेले जा रहे कैरम । स्रोत बीएचयू - फोटो : Samvad
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के नगर छात्र निकाय की ओर से वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव उन्मेष 2026 का आयोजन हुआ। इसमें शतरंज, कैरम एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं हुईं। पुरुष वर्ग की कैरम प्रतियोगिता में सक्षम कुमार ने प्रथम, आशुतोष मिश्रा ने दूसरा तथा सत्यम यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शतरंज प्रतियोगिता में आदित्य भट्टाचार्य, अंकित राज एवं सागर कुमार चौधरी ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। टेबल टेनिस में सुदर्शन साहू, शिवानंद पटेल, प्रीत त्यागी एवं हितेश कुमार ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग की कैरम प्रतियोगिता में अदिति चौधरी, दीक्षा यादव, आस्था सिन्हा एवं ईशा बरनवाल ने श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किए। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में श्रुति गोंड, अंशिका सिंह, पूर्वा सिंह एवं मुस्कान सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शतरंज में आश्रुति बरनवाल, सरस्वती कुमारी, राजलक्ष्मी एवं जाह्नवी सर्राफ ने प्रतिभा का परिचय दिया। महिला वर्ग की प्रतियोगिता की संरक्षिका एवं संयोजिका प्रो. अपाला साहा रहीं। निर्णायक मंडल में प्रो. अर्चना सिंह रहीं। संयोजक प्रो. अभिषेक सिंह के कुशल निर्देशन में संपूर्ण प्रतियोगिता सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। संचालन एवं पर्यवेक्षण में शारीरिक शिक्षा विभाग के विद्यार्थी राहुल वर्मा, अभिनव तिवारी एवं मान सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें