फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मोरा झांझ मंदिलरा बाजे... से किया मुग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
कला प्रकाश की ओर से सोमवार भेलूपुर स्थित एक होटल में आयोजित राग रस अनुभूति सांगीतिक संध्या में कोलकाता की मैत्रेयी रॉय दादरकर और ओंकार दादरकर ने शास्त्रीय गायन से मंत्रमुग्ध कर दिया। मैत्रेयी ने राग पूरिया में विलंबित एकताल की बंदिश- पिया गुणवंत..., तीन ताल की बंदिश के बोल थे- मोरी मान रंग कर रसिया... प्रस्तुत किया। दादरा से गायन को विराम दिया। ओंकार ने राग भूपाली में विलंबित तिलवाड़ा ताल में बंदिश-जबहीं सब नर पत... और द्रुत तीनताल की रचना- मोरा झांझ मंदिलरा बाजे... सुनाया। भजन से गायन को विराम दिया। दोनों कलाकारों के साथ तबले पर सागर गुजराती व हारमोनियम पर मोहित साहनी ने कुशल संगत की। कलाकारों का स्वागत डॉ. कमला शंकर, अभिजित अग्रवाल व रवि अग्रवाल ने किया। संचालन डॉ. आशीष जायसवाल और धन्यवाद ज्ञापन अशोक कपूर ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ कलाकार विदुषी डॉ. मंजू सुन्दरम्, पं. धर्मनाथ मिश्र, पं. कन्हैयालाल मिश्र, पं. रबिन्द्र नारायण गोस्वामी, डॉ. संगीता पंडित, अरविंद अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें