पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में मंगलवार को प्रवेशोत्सव मनाया गया। इसमें बालिकाओं के लिए निशुल्क शिक्षा और सशक्तिकरण कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि एलुमनाई न्यायमूर्ति अरविंद श्रीवास्तव ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि क्वींस इंटर कॉलेज में प्रवेश पाना पहले एक बड़ी उपलब्धि माना जाता था। अजीत उपाध्याय के बालिकाओं की निशुल्क शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत गाकर वातावरण भावपूर्ण बना दिया। विशिष्ट अतिथि अजीत उपाध्याय ने बालिकाओं की निशुल्क शिक्षा को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। डॉ. राजीव ने विद्यालय की ऐतिहासिक पहल की सराहना की। विद्यालय के उपप्राचार्य बृजेश सिंह ने विचार रखे। आयोजक प्रधानाचार्य सुमित कुमार श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का आभार जताया। संचालन डॉ. विजय भारतीय सिंह ने किया, आशीष राय मौजूद रहे।