फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: अस्सी घाट फिर बना अखाड़ा, नाविकों और पर्यटकों में मारपीट, पुलिस बनी रही मूकदर्शक

Fri, 30 Dec 2022 06:58 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के अस्सी घाट पर शुक्रवार दोपहर पर्यटकों के साथ नाविकों की कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। करीब आधे घंटे तक बवाल चला। मामले का वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
अस्सी घाट पर नाविकों और पर्यटकों में कहासुनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक अस्सी घाट पर आए दिन मारपीट की घटनाएं सामने आ रहीं है। शुक्रवार को अस्सी घाट पर पर्यटकों के साथ नाविकों की कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। करीब आधे घंटे तक बवाल चला। आरोप है कि इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही। मामले का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मारपीट का यह मामला अभी पुलिस के पास नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन


इससे पहले बीते बुधवार को टीका-चंदन लगाने को लेकर पर्यटकों और पंडों में मारपीट हुई थी। वहीं पिछले हफ्ते भी इसी घाट पर सामान बेचने वालों में मारपीट हुई थी। बच्चों के विवाद के बाद बड़े आमने-सामने आ गए थे। जमकर लात-घूसों चले थे। हालांकि क्षेत्रीय लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया था।

भेलूपुर थाना क्षेत्र के अस्सी घाट पर शुक्रवार दोपहर किसी बात को लेकर नाविकों की पर्यटकों के एक दल से कहासुनी हो गई। घाट पर करीब आधे घंटे तक दोनों ओर से बहसबाजी हुई। फिर डुमरांव बाग मोड़ पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। वहीं पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

विज्ञापन

नाविकों और पर्यटकों ने एक दूसरे पर लगाए आरोप

मारपीट की घटना के बाद पर्यटक वापस चले गए। नाविकों ने आरोप लगाया कि चार-पांच की संख्या में आए युवक और युवतियां नशा कर रहे थे। उन्हें मना किया गया तो वे लोग उलझ गए और मारपीट करने लगे। वहीं दूसरे तरफ पर्यटकों ने आरोप लगाया कि वो घाट घूमने आए थे।
विज्ञापन

इस दौरान एक नाविक से पैर गलती से सट गया। इसी बात को लेकर नाविकों ने अपशब्द बोलते हुए मारपीट शुरू कर दी। मामले में इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे ने बताया कि सूचना मिलने के बाद फोर्स मौके पर गई थी लेकिन कोई नहीं मिला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें