साईं वसणशाह दरबार उल्लासनगर (महाराष्ट्र) के पीठाधीश्वर बाबा साईं काली राम साहिब के काशी आगमन पर सिंधी समाज ने जोरदार स्वागत किया। प्रवक्ता ओमप्रकाश ओमी ने बताया कि शनिवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में आयोजित एक शाम वसणशाह के नाम यूपी महामेला में शामिल होकर अनुयायियों को आशीर्वाद देंगे। सत्संग, भजन और सूफी कलाम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसमें यूपी के अलावा मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली के पांच हजार से अधिक लोग उत्सव में शामिल होंगे। साईं वसणशाह सेवा मंडल ने सेवादारों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी है। स्वागत करने वालों में नवीन कृपलानी, विवेक बदलानी, हासानंद बदलानी, पवन भाटीया, दिलीप बजाज, घनश्याम दास आहूजा, श्रीचंद पंजवानी, नरेश बादानी, मनोज लखमानी, अनिल लखमानी आदि मौजूद रहे।