फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांई मंदिर से निकली शोभायात्रा

Thu, 12 Feb 2015 01:35 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ऊं सांई सेवा संस्थान की ओर से बुधवार को नदेसर सांई मंदिर से पालकी शोभायात्रा निकाली गई। ढोल नगाड़े की थाप के बीच नदेसर से निकली यात्रा लच्छीपुर, चौकाघाट, तेलियाबाग, अंधरापुल, आईजी कार्यालय, मिंट हाउस, राजा बाजार होते हुए सांई मंदिर पहुंची। इसके बाद शाम पांच बजे तक चलने वाले भंडारे में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

 शाम छह बजे से आयोजित भजन संध्या में कलाकारों ने भजनों के माध्यम से सांई का गुणगान किया। संस्थान के संस्थापक अखिलेश सिंह ने बताया कि गुरुवार को सांई राज हास्पिटल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें