फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सही विधि से किया गया कर्म विफल नहीं हो सकता-रमेश भाई ओझा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में आयोजित काशी नेपाल शास्त्र संगम में 11 कवियों ने काव्यपाठ प्रस्तुत कर संस्कृति का वर्णन किया। समापन समारोह में जाने माने कथावाचक रमेश भाई ओझा ने कहा कि सही विधि से किया गया कर्म कभी भी विफल नहीं हो सकता है। संकाय में आयोजित कार्यक्रम में रमेश भाई ओझा ने 11 विद्वानों को सम्मानित किया। कहा कि कर्तव्य का त्याग कभी नहीं करना चाहिए। प्राय: लोगों की सोच होती है कि हमें कुछ मिले तब कर्म करें, पर यह उचित नहीं है। कर्म में हमारा कर्तव्य है, ऐसे में हमें पूर्ण निष्ठा से हर परिस्थिति में अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए। बीएचयू कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने काशी और नेपाल की संस्कृति पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम में प्रो. शिवराम शर्मा, प्रो. कमलेश झा, प्रो. कौशलेंद्र पांडेय, प्रो. शैलेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें