फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: रूस की महिला ने विश्वनाथ धाम के गेट पर मचाया उत्पात, श्रद्धालुओं की फूल-माला फेंकी, सभी हुए परेशान

Sun, 22 Oct 2023 10:31 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

रूस की रहने वाली एक महिला शनिवार की सुबह पांच बजे श्री काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर-4 पर पहुंची। इसके बाद वह धाम के अंदर जा रहे श्रद्धालुओं के साथ बदसलूकी करते हुए उनका फूल-माला छीन कर सड़क पर फेंकने लगी।
विज्ञापन
पुलिस वाहन में बैठी इसी विदेशी महिला ने मचाया था उत्पात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर-4 पर शनिवार की सुबह रूस की एक महिला ने जमकर उत्पात मचाया। दर्शन-पूजन करने आए श्रद्धालुओं की फूल-माला फेंकने के साथ ही विदेशी पर्यटक ने दुकानदारों और पुलिस कर्मियों के साथ भी बदसलूकी की। एक घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने विदेशी पर्यटक पर काबू पाया और उसे अस्पताल में भर्ती कराने के लिए सूचना सीएमओ को दी गई। अदालत की अनुमति से विदेशी पर्यटक को मानसिक चिकित्सालय में भर्ती करा कर नई दिल्ली स्थित रूस के दूतावास को सूचना दी गई है।

विज्ञापन


रूस की रहने वाली एक महिला शनिवार की सुबह पांच बजे श्री काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर-4 पर पहुंची। इसके बाद वह धाम के अंदर जा रहे श्रद्धालुओं के साथ बदसलूकी करते हुए उनका फूल-माला छीन कर सड़क पर फेंकने लगी।

पुलिसकर्मियों से करती रही बदसलूकी

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने विदेशी पर्यटक को समझाने व शांत कराने की कोशिश की तो वह उनसे भी उलझ गई और बदसलूकी करने लगी। पुलिसकर्मियों का गला भी उसने पकड़ लिया था।
सूचना पाकर चौक इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद महिला पुलिस कर्मियों की मदद से विदेशी पर्यटक को शांत कराया गया।

विदेशी पर्यटक की हरकतें सही न देख कर उसके उपचार के लिए पुलिस ने सीएमओ से बात की। इसके बाद अदालत की अनुमति से विदेशी पर्यटक को मानसिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। अब नई दिल्ली स्थित रूस के दूतावास से आगे जैसा भी कहा जाएगा, उसके आधार पर कमिश्नरेट की पुलिस कार्रवाई करेगी।

19 अक्तूबर की शाम भी धाम के गेट के सामने किया था हंगामा

रूस की महिला ने इससे पहले 19 अक्तूबर की शाम को भी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर-4 पर नशे की हालत में जमकर हंगामा किया था। पुलिसकर्मियों के साथ उस दिन भी वह बदसलूकी की थी और उसे लेकर अफरा-तफरी मच गई थी। उस दौरान कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ कर उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया था।
विज्ञापन

उधर, पुलिस अफसरों ने बताया कि रूस की महिला के उत्पात से आजिज आकर बीते दिनों उसे सुरक्षा व्यवस्था के साथ दिल्ली स्थित उसके दूतावास भेजा गया था। मगर, वह तत्काल दिल्ली से वापस बनारस चली आई थी। पुलिस इस बार रूस के दूतावास से पत्राचार कर विदेशी पर्यटक को वापस उसके देश भिजवाने की कवायद में जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें