जिगना थाना से आठ सौ मीटर दूर पश्चिम तरफ पलटी बस
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के मिर्जापुर से इलाहाबाद जा रही ही सवारियों से भरी निजी बस में कुछ लोग मारपीट करने लगे। बचने के लिए ड्राइवर तेजी से बस लेकर भागा तो संतुलन बिगड़ गया और अनियंत्रित बस पलट गई। हादसे में 24 से अधिक यात्री घायल हो गए। घटना शुक्रवार दोपहर की है।
पुलिस ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकलवाकर नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में भेजवाया। एक घायल को स्थिति गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया है। मिर्जापुर से एक निजी बस सवारियों को लेकर इलाहाबाद के मेजा रोड जा रही थी।
जैसे ही बस जिगना चौराहा पर पहुंची कि वहां पर पहले से मौजूद कुछ लोग पुरानी रंजिश में बस रोककर मारपीट करने लगे। पिटाई से बचने के लिए चालक बस लेकर भागने लगा तो एक व्यक्ति बस में सवार होकर स्टेयरिंग खींचने लगा।
इससे बस अनियंत्रित हो गई और ओवरब्रिज के पास लगभग आठ फीट गहरे गड्ढे में गिर कर पलट गई।
ड्राइवर, कंडक्टर और हमलावर सभी हुए फरार
यूपी 100
- फोटो : amar ujala
हादसे के बाद चालक, परिचालक व मारपीट कर रहे आरोपी वहां भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को बस से निकलवा कर इलाज हेतु नजदीकी अस्पताल ले गई।
हालत गंभीर होने पर हरिश्चंद्र उर्फ मोहन (70) निवासी रामबाग मिर्जापुर को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। शेष घायलों को इलाज कराने के बाद उनको घर भेज दिया गया। घायलों में इलाहाबाद के सिरसा की बेबी (35), मेजा के इमलिया की कांति जायसवाल (70), सदा देर्वी (35) निवासी बामी लहंगपुर, लखमा इटावा के गोपी श्याम (75) व राज कुमारी (70), दामा पुनीत दीक्षित, भारतगंज गी सिब्बा (सात), करछना की प्रीती जायसवाल (सात), मुन्नू जायसवाल, रामबाग, मिर्जापुर के हरिश्चंद्र उर्फ मोहन (70), सुंदरगढ़, उड़ीसा के पूजा जायसवाल (40), प्रमेश (45), रामचन्द्र जायसवाल (70) , विंध्याचल के गायत्री (45) व हिमांशु (10) , रूस्तम, सरवर शामिल हैं।