आकांक्षा के अद्भुत खेल से वीनस क्लब ने मंगलवार को जिला स्तरीय रग्बी फुटबाॅल में यूनाइटेड क्लब को एक ट्राई से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। यह प्रतियोगिता जिला रग्बी फुटबॉल संघ की ओर से खेली जा रही है। परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खेले गए मैच में वीनस क्लब की फॉर्वर्ड लाइन ने स्पीड से यूनाइटेड क्लब को परेशान किया। क्लब की गरिमा और मीनू ने कई बार उन्हें रोकने में सफल भी हुईं। हॉफ टाइम तक स्कोर दो-दो ट्राई रहा। दूसरे हॉफ में वीनस क्लब की आकांक्षा के तेज शॉट से टीम को 3-2 ट्राई से मैच जिता दिया।