राष्ट्रीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए घोषित यूपी पुरुष टीम में वाराणसी के दो खिलाड़ियों को जगह मिली है। लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में 2 से 11 दिसंबर तक प्रादेशिक विद्यालयीय एथलेटिक्स टीम अंडर-17 आयु वर्ग का शिविर लगाया गया है। विकास इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ एके सिंह ने बताया कि इस शिविर में विकास इंटर कालेज के हरित चौधरी 100 और 200 मीटर दौड़ में व शरद शर्मा 100 मीटर दौड़ में हिस्सा लेंगे। शिविर के बाद दोनों धावक 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय एथलेटिक्स में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।