फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल में चालू होगा रूद्राक्ष कंवेंशन सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने कहा कि जापान और भारत की दोस्ती का प्रतीक रूद्राक्ष कंवेंशन सेंटर फरवरी में बनकर तैयार हो जाएगा। मार्च में ट्रायल के तौर पर सभी व्यवस्थाओं की जांच की जाएगी। शिवलिंग के आकार का सेंटर 31 मार्च के बाद अप्रैल में जनता को समर्पित किया जाएगा। दो देशों के मामलों को देखते हुए लोकार्पण की तिथि सरकार तय करेगी। कमिश्नरी में जापान और यहां के अधिकारियों के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद कमिश्नर ने प्रेसवार्ता में बताया कि कंवेंशन सेंटर के हाल में 1200 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा अन्य छोटे छोटे हाल होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक्जीबिशन के लिए गैलरी होगी। लॉबी, ओपेन स्पेस, लैंड स्केपिंग, पार्किंग आदि की सुविधा होगी। टूरिस्ट को ध्यान में रखकर इसमें बीच-बीच में फूड फेस्टिवल, हैंडीक्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। नगर निगम के पास शहर के प्राइम लोकेशन में होने के कारण इसका फायदा न केवल शहरवासियों को मिलेगा बल्कि बाहर के लोगों को भी मिलेगा। इसे तैयार करने में 182 करोड़ रुपये खर्च होंगे। एक सवाल के जवाब में बताया कि पंचायत चुनाव का असर लोकार्पण पर नहीं पड़ेगा। जरूरत पड़ी तो तारीख तय होने के बाद आयोग से अनुमति ली जाएगी।
सेंटर से प्रशासन को मिलेगा 37 प्रतिशत राजस्व
कमिश्नर ने कहा कि इसके रखरखाव और चलाने की जिम्मेदारी आईएसडब्ल्यूएसी कंपनी (इंडियन सैनिटेशन वार्ड ब्वाय एंड हार्टिकल्चर कांट्रैक्टर) को दिया गया है, जो पहले से टीएफसी का संचालन कर रही है। दस साल के लिए हुए टेंडर में औसतन प्रतिवर्ष 30 लाख रुपये से एक करोड़ रुपये प्रशासन को देगी। प्रतिवर्ष औसत राजस्व 37 प्रतिशत मिलेगा। बाकी वहां के रखरखाव, बिजली, सुरक्षा आदि की व्यवस्था कंपनी करेगी। स्मार्ट सिटी, नगर निगम और प्रशासन की बैठक कर तय किया जाएगा कि इससे होने वाली आय किस खाते में डाली जाए।
विज्ञापन

पैकेज के जरिए प्रोफेशनल ग्रुप को साधेंगे
कमिश्नर ने बताया कि पर्यटन को ध्यान में रखकर प्रोफेशनल ग्रुप को पैकेज दिया जाएगा। इस पैकेज में हाल में मीटिंग के अलावा क्रूज, सारनाथ, विश्वनाथ मंदिर, गंगा घाट, मानमंदिर घुमाने को भी शामिल किया जाएगा। इससे अंतरराष्ट्रीय सेमिनार होंगे तो आने वाले लोगों को पैकेज के तहत सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें