फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मिस्ड काल पर प्यार के बाद शादी को लेकर हंगामा, युवक के चाचा की पिटाई

Mon, 28 Oct 2019 12:16 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
रांग नंबर पर मिस्ड काल से युवक और युवती के बीच बातचीत का सिलसिला प्यार में बदल गया। दोनों ने शुक्रवार को मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद युवक पत्नी के साथ जलालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव स्थित चाचा की फर्नीचर की दुकान पर रहने लगा। 
विज्ञापन


जानकारी होने पर रविवार को युवक के परिवार के लोगों ने चाचा को शादी के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

बेला गांव निवासी रितेश सरोज के मोबाइल फोन पर दो माह पूर्व मिस्ड काल आई। उसने फोन किया तो पता चला कि किसी युवती का नंबर है। दोनों में बातचीत का सिलसिला प्यार में बदल गया। 
विज्ञापन


युवती बलिया जिले की है। गुरुवार की शाम को रितेश ने युवती को चाचा अरुण कुमार सरोज की सैदपुर गांव स्थित फर्नीचर की दुकान पर बुलवाया। शुक्रवार को जोगीबीर मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। 
 
विज्ञापन

जानकारी होने पर रितेश की मां बेला गांव से 18 लोगों के साथ सैदपुर आई और उसने देवर अरुण को शादी के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए पिटाई कर दी। उसके साथ आये लोगों ने भी अरुण की पिटाई की। 

उसका सिर फट गया। अरुण के शोर मचाने पर लोग पहुंचे तो पिटाई करने वाले आरोपियों ने खुद को कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी आरोपियों को थाने ले गई। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें