फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में बवाल: वाहन पीछे हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, ताबड़तोड़ फायरिंग का आरोप, छह पर मुकदमा 

Fri, 18 Jun 2021 11:44 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

घोसी कोतवाली अंतर्गत बोझी क्षेत्र के पीवाताल में शुक्रवार देर रात की घटना। घटना को ब्लॉक प्रमुख पद के दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच वर्चस्व की जंग से जोड़ा जा रहा है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ के घोसी कोतवाली अंतर्गत बोझी क्षेत्र के पीवाताल में शुक्रवार देर रात दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ। एक पक्ष पर कई राउंड फायरिंग करने का आरोप लगा है। सूचना पर सीओ नरेश कुमार, कोतवाल कुमुद शेखर सिंह और चौकी प्रभारी एससी यादव फोर्स के साथ गांव में पहुंचे।

विज्ञापन


बडराव ब्लॉक प्रमुख पद की संभावित महिला प्रत्याशी के समर्थक पीवाताल गांव से वापस आ रहे थे। रास्ते में सामने से उसी गांव के हिमांशु सिंह अपने वाहन से आ पहुंचे। दोनों वाहनों के आमने सामने होते ही दोनों पक्ष एक-दूसरे को पीछे हटने के लिए जोर देने लगे। बात इतनी बढ़ी कि एक पक्ष हवाई फायरिंग करने लगा। हिमांशु सिंह ने सदर कोतवाली निवासी अनिल यादव, उसरी बुजुर्ग निवासी शासकीय कर्मचारी आद्याशंकर मिश्रा एवं पीवाताल के रमाकांत यादव, रामचंद्र यादव, लोरिक यादव एवं राजू यादव सहित छह लोगों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है।

उधर इस घटना को ब्लॉक प्रमुख पद के दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच वर्चस्व की जंग से जोड़ा जा रहा है। हालांकि पुलिस ने इससे इनकार किया है। आद्या शंकर मिश्र ने बताया कि मेरी पत्नी ब्लॉक प्रमुख की प्रत्याशी है। इसी रंजिश को लेकर मुझे परेशान करने को लेकर सत्ता पक्ष के दबाव पर मुझ पर फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में कोतवाल कुमुद शेखर सिंह का कहना है कि वाहन को ओवरटेक करने को लेकर विवाद में फायरिंग हुई है। कोई घायल नहीं हुआ है। छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें