फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबतपुर एयरपोर्ट पर हंगामा: शारजाह से पहुंचे यात्रियों के 119 बैग नहीं आए, भड़का गुस्सा; पहुंची सीआईएसएफ

Tue, 25 Nov 2025 10:06 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: एयरपोर्ट परिसर में माैजूद यात्रियों ने आरोप लगाया कि करीब 119 बैग वाराणसी नहीं पहुंचे। उनका कहना था कि शारजाह एयरपोर्ट पर बैग की चेकिंग के बाद बोर्डिंग पास जारी कर विमान में बैठाया गया, लेकिन उनका सामान विमान में लोड नहीं किया गया।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया हंगामा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Babatpur Airport Varanasi: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शारजाह से वाराणसी पहुंचे एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान के यात्रियों का लगेज नहीं पहुंचा। लगेज न मिलने से नाराज यात्रियों ने एयरलाइंस के खिलाफ जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स 186 अपने निर्धारित समय के अनुसार उड़ान भरकर सुबह 9:53 बजे वाराणसी पहुंची। विमान से उतरने के बाद सभी यात्री टर्मिनल भवन के कन्वेयर बेल्ट के पास अपने सामान का इंतजार करते रहे लेकिन काफी देर तक बैग नहीं आने पर यात्रियों का गुस्सा भड़क उठा। 

स्थिति बिगड़ते देख एयरपोर्ट प्रशासन ने तत्काल सीआईएसएफ को सूचना दी। जवान मौके पर पहुंचे और यात्रियों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया। वहीं एयरलाइंस अधिकारियों से जब यात्रियों ने सवाल किया कि सामान क्यों नहीं आया, तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। बाद में एयरलाइंस की ओर से बताया गया कि छूटे हुए लगेज को अगले दिन आने वाली शारजाह की फ्लाइट से भेजा जाएगा, तब जाकर यात्रियों का गुस्सा शांत हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस सीजन में पहली बार दृश्यता 200 मीटर, 17 दिन से लगातार प्रदूषण के यलो अलर्ट में बनारस
बनारस अब दिनों दिन कोहरे की चपेट में चलता चला जा रहा है। सोमवार को इस सीजन का सबसे ज्यादा घना कोहरा रहा। तड़के सुबह बाबतपुर इलाके के आसपास सबसे कम 200 मीटर दृश्यता दर्ज की गई। वहीं ठंड भी बाकी दिनों के मुकाबले ज्यादा रही। अनुमान है कि 48 घंटे में तापमान दो डिग्री नीचे लुढ़क सकता है। हालांकि दोपहर होते ही गर्मी का एहसास होने लग रहा है।  

सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा थमी रही। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश में अभी भी कोई मौसम सक्रिय नहीं है। 

वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी दो दिन में तापमान में दो डिग्री की गिरावट आ सकती है। आगामी सप्ताह कोहरा  पड़ने की पूरी संभावना है। ठंडक बढ़ने के साथ ही बनारस में प्रदूषण थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को 17वें दिन लगातार हवा यलो जोन में ही रही। एक्यूआई 136 अंक दर्ज किया गया। शहर की सबसे ज्यादा ज्यादा प्रदूषित हवा बीएचयू के आसपास बही। यहां का एक्यूआई शहर में सबसे ज्यादा 143 अंक रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें