कक्षा पांचवी की छात्रा रूबल सिंह ने झांसी में हुई प्रादेशिक रोलर स्टेट स्केटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। यह प्रतियोगिता 1 और 2 अगस्त को आयोजित हुई। उन्होंने 1000 मीटर इन लाइन वर्ग की स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया। यह जानकारी शशि प्रकाश सिंह ने दी।