फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवमहापुराण प्रत्यक्ष मुक्ति देने वाला : स्वामी वनवैभवारण्य

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वाम्नाय श्री दक्षिणामूर्ति मठ में चल रहे चातुर्मास्य अनुष्ठान व श्री शिवमहापुराण की कथा में मंगलवार को सुबह मंगला आरती हुई। भगवान दक्षिणामूर्ति का पूजन और आरती की गई। इसके बाद रुद्राभिषेक हुआ। मठ के वेदपाठी विद्यार्थियों ने श्रीदक्षिणामूर्ति स्तोत्र का पाठ किया। दंडी संन्यासी स्वामी वनवैभवारण्य सरस्वती ने कहा कि श्री शिवमहापुराण प्रत्यक्ष मुक्ति देने वाला है। उन्होंने नासदीय सूक्तम् पर भी प्रवचन दिया। संत हेमचंद्र झा, राजेश चैतन्य ब्रह्मचारी, दिव्य त्रिपाठी, अवकाश प्राप्त अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पारसनाथ शर्मा, राम बिहारी मिश्र ने अपने विचार रखे। आचार्य तारकेश्वर नाथ पांडेय और गुरुकुल के विद्यार्थियों का सम्मान हुआ। इस मौके पर दिव्य त्रिपाठी, सिंटू पांडेय, ओम अग्निहोत्री, विवेक मिश्र, अंश मिश्र, अंश मिश्र, आर्य पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें