फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई : तीसरे चरण में 537 बच्चों को निकली लॉटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा का अधिकार कानून के तहत मंगलवार को बीएसए कार्यालय पर उप जिला अधिकारी राजातालाब ने तीसरे चरण की लॉटरी निकाली। 916 अभिभावकों ने आवेदन किए थे। कई बार आवेदन करने की वजह से 56 फॉर्म निरस्त कर दिए गए। कुल 861 में से 537 बच्चों का चयन किया गया। वहीं, 324 बच्चों को निराश होना पड़ा। पात्र छात्रों के नाम पर अंतिम मुहर के लिए विभागीय स्तर से लिस्ट डीएम कार्यालय को भेज दी गई है। 30 जुलाई तक बच्चों को प्रवेश लेना होगा। वहीं, प्रवेश को लेकर आनाकानी करने वाले 150 विद्यालयों को बीएसए ने नोटिस जारी किया है। आरटीई के तहत प्रवेशित बच्चों की शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए विभाग के पास बजट नहीं है। सत्र 2020 में 9 हजार से अधिक प्रवेश लेने वाले छात्रों को शुल्क प्रतिपूर्ति नहीं मिली है। वहीं, निजी विद्यालयों की शुल्क प्रतिपूर्ति 2017 से लंबित है। आरटीई आवेदन के तहत अभिभावकों को स्कूलों का विकल्प भरना होता है। कई अभिभावकाें ने आवेदन पत्र में एक ही विकल्प भरा, जिससे उन विद्यालयों में सीटें फुल होने की वजह से तीसरे चरण के बाद 900 सीटें खाली रह गई हैं।
विज्ञापन

कोट
आरटीई के तहत तीसरे और आखिरी चरण के लॉटरी की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। अभिभावकों को 30 जुलाई तक बच्चों का स्कूलों में एडमिशन कराना होगा।
- विमल केशरी, जिला समन्वयक आरटीई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें