फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSS Program at Assi Ghat:आरएसएस के स्वयंसेवकों ने किया घोष वादन, लोग अपलक निहारते रहे तारतम्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय घोष दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी दक्षिण भाग के स्वयंसेवकों (घोष वादकों) ने अस्सी घाट पर घोष वादन किया। आनक, पणव, वंशी, शंख आदि विभिन्न वाद्यों की सुमधुर ध्वनि से पूरा घाट गुंजायमान हो उठा। गणवेश पहने स्वयंसेवकों की वाद्ययंत्र पर तारतम्यता को आने-जाने वाले लोग अपलक निहारते रहे।
विज्ञापन

वंशी पर मीरा, भूप, तिलंग, शिवरंजनी एवं श्रीपाद रचना का वादन हुआ। काशी दक्षिण भाग के संघचालक अरुण कुमार ने कहा कि प्राचीन काल में युद्ध में जाने वाले सैनिकों के उत्साहवर्धन के लिए घोष वादन किया जाता था। बाद में विभिन्न देशों की सेना के बैंड ने घोष के रागों की रचना की। भारतीय सेना के सभी अंग भारतीय रागों को अपने सेना बैंड में वादन के लिए प्रयोग करते हैं। इस दौरान शरद, राघवेंद्र, विनोद, विक्रांत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें