फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी की गलियों में आज आरएसएस का पथसंचलन

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 पूरे होने पर बृहस्पतिवार को देश के साथ-साथ काशी की गलियों में स्वयंसेवकों के कदम ताल गूंजेंगे। विश्व संवाद केंद्र के प्रभारी डॉ. अंबरीष राय ने बताया कि महानगर के सभी प्रमुख मार्गों से स्वयंसेवक अपनी-अपनी शाखाओं से पथ संचलन निकालकर देश की एकता, अनुशासन और संस्कार से लोगों को परिचित कराएंगे। काशी की पहली शाखा धनधान्येश्वर शाखा (वर्तमान) पर काशी प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश की उपस्थिति में कार्यक्रम होगा। वे मूल धनधान्येश्वर शाखा पर डाॅ. हेडगेवार और श्रीगुरु के चित्र पर माल्यार्पण भी करने जाएंगे। शताब्दी वर्ष का यह कार्यक्रम काशी प्रांत के सभी मंडलों और बस्तियों में होगा। काशी में संघ शाखा की पहली नींव धनधान्येश्वर मंदिर में पड़ी। 13 मार्च 1931 को संघ के संस्थापक डाॅ. केशव राव बलिराम हेडगेवार ने नींव रखी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें