वाराणसी। दिवाली पर शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मालवीय नगर की ओर से काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में मजदूरों और सफाई कर्मियों को मिष्ठान वितरित किया गया। इस सेवा कार्य में संघ के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी की और परिसर में कार्य कर रहे श्रमिक बंधुओं को शुभकामनाएं दीं। राकेश तिवारी, नितिन, रामाशीष, मालवीय, डॉ. शैलेंद्र गुप्ता, डॉ. परमेश्वर ब्याडगी, डॉ. वेद प्रकाश मौजूद रहे। ब्यूरो