फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: संघ प्रमुख मोहन भागवत 18 जुलाई को वाराणसी आएंगे, संतों के सानिध्य में गुजारेंगे पांच दिन

Sun, 02 Jul 2023 11:05 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत 18 जुलाई को वाराणसी पहुंचेंगे। 22 जुलाई तक काशी और प्रयागराज के प्रमुख संतों के सानिध्य में रहेंगे। अंतिम दिन रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में भाग लेंगे। 
विज्ञापन
विंध्याचल में संघ प्रमुख मोहन भागवत (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत 18 से 22 जुलाई तक काशी प्रांत में प्रवास करेंगे। वे काशी और प्रयागराज के प्रमुख संतों के सानिध्य में रहेंगे। अंतिम दिन 22 जुलाई को सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में काशी प्रांत के प्रमुख मंदिरों के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।

विज्ञापन


संघ प्रमुख 18 जुलाई को वाराणसी पहुंचेंगे और लंका स्थित विश्व संवाद केंद्र में रात्रि विश्राम करेंगे। 19 जुलाई को गाजीपुर के जखनिया स्थित हथियाराम मठ जाएंगे। यहां मठ के महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति महाराज से मुलाकात करेंगे। देर शाम वे वाराणसी पहुंचेंगे और अगले दिन 20 जुलाई को सक्तेशगढ़ स्थित आश्रम में स्वामी अड़गड़ानंद महाराज का आशीर्वाद लेंगे।

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में होगी बड़ी बैठक

21 जुलाई को मिर्जापुर के विंध्याचल के पास स्थित देवरहा बाबा के आश्रम में देवरहा हंस बाबा का आशीर्वाद लेने जाएंगे। देर रात वे वाराणसी पहुंचेंगे और अगले दिन रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में मंदिरों के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों की बैठक को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

संघ से जुड़े एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि सरसंघचालक संघ कार्य, विचार और समसामयिक विषयों पर चर्चा के लिए प्रवास पर निकलते हैं। काशी प्रवास का कार्यक्रम इसी क्रम का हिस्सा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें