फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तीन से सात अप्रैल तक काशी में रहेंगे संघ प्रमुख, 30 को फिर आएंगे; सामूहिक विवाह समारोह में लेंगे हिस्सा

Tue, 01 Apr 2025 04:36 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

आरएसएस के सर संघचालक मोहन भागवत तीन से सात अप्रैल तक काशी में रहेंगे। 30 अप्रैल को फिर आएंगे। वे सामूहिक विवाह समारोह में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरएसएस के सर संघचालक मोहन भागवत तीन अप्रैल को काशी पहुंचेंगे। वह सात अप्रैल तक प्रवास करेंगे। महमूरगंज निवेदिता के शिक्षा सदन में प्रवास करेंगे। इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां संघ प्रमुख कुछ प्रबुद्ध लोगों से भेंट करेंगे। शाखा में हिस्सा लेंगे और स्वयंसेवकों से संवाद करेंगे।

विज्ञापन


काशी प्रवास के बाद संघ प्रमुख सात अप्रैल को लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। 7-8 अप्रैल को लखनऊ में रहेंगे और फिर कानपुर जाएंगे। इसके बाद वह 30 अप्रैल को काशी में होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में हिस्सा लेंगे। संघ ने कार्यक्रम की रुपरेखा के हिसाब से तैयारियां पूरी कर ली हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें