फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: कैनवास पर काशीवासी देखेंगे प्रधानमंत्री मोदी की जीवनगाथा, कल सीएम योगी करेंगे प्रदर्शनी का उद्घाटन

Thu, 10 Nov 2022 10:06 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी के सांसद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी कल से 17 नवंबर तक रुद्राक्ष अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की गयी है। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री सर्वानंद सोनेवाल करेंगे। 
विज्ञापन
वाराणसी में पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनगाथा पर वाराणसी के सिगरा स्थित रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में 11 से 17 नवंबर तक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रतिदिन सुबह 9 बजे से लेकर शाम को पांच बजे तक आयोजित इस प्रदर्शनी में 55 चित्रों के माध्यम से मोदी जी के व्यक्तित्व व कृतित्व को उकेरा गया है। प्रदर्शनी में प्रवेश निशुल्क होगा।  

विज्ञापन


भारत के विख्यात चित्रकार अकबर की ओर से तैयार इस प्रदर्शनी का उद्घाटन शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री सर्वानंद सोनेवाल करेंगे। उक्त जानकारी भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, राकेश शर्मा, नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर उपस्थित रहे।

गुजरात के सीएम से देश का पीएम बनने तक की कहानी 
प्रदर्शनी में उनके हिमालय प्रवास, मन की बात आदि से जुड़ी पेंटिंग भी होगी। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक के अब तक के सफर आदि का जिक्र पेंटिंंग में होगा। इस पेंटिंग प्रदर्शनी का उद्देश्य पीएम के उनके अभूतपूर्व कार्यों को जन जन तक पहुंचाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें