फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में कारोबारी से 8 लाख की लूट मामला: पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, कई राज्यों में फैला शातिरों का नेटवर्क

Wed, 30 Mar 2022 11:08 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के कबीरचौरा क्षेत्र में बीते 24 मार्च को दिनदहाड़े दो युवक बैग जांचने के नाम पर व्यापारी तबरेज अहमद के आठ लाख रुपये लूट कर फरार हो गए थे। इस मामले  में पुलिस को कई सुराग हाथ लगे हैं। 
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देने के बाद इसी वाहन से भागे बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के कबीरचौरा क्षेत्र में स्थित होटल के पास बीते 24 मार्च को गाजीपुर निवासी किराना कारोबारी से आठ लाख रुपये की लूट मामले का  कमिश्नरेट पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है। वारदात की जांच में जुटी टीम को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर संदिग्ध अपराधियों एवं घटना में प्रयुक्त वाहन की पहचान की गई है। पुलिस चेंकिंग के नाम पर लूट करने वाला यह गिरोह बहुत शातिर है। अबतक की छानबीन में पता चला है कि इस गिरोह का नेटवर्क कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश सहित देश के पूर्वोत्तर राज्यों तक फैला है।

वारदात को अंजाम देने के लिए करते हैं कोडेड भाषा का उपयोग

गिरोह के अपराधी एक शहर में घटना को अंजाम देकर चार पहिया वाहन से दूसरे राज्य में भाग जाते हैं। पुलिस के मुताबिक, लूट करने वाले गिरोह के सदस्य हर नए शहर में केवल एक या दो दिन रुकता हैं फिर नए शहर में डेरा डाल लेते हैं। इतना ही नहीं वारदात को अंजाम देने के लिए गिरोह के सदस्य आपस में कोडेड भाषा का उपयोग करते हैं। वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की कई टीमें इस गिरोह के पीछे लगी हुई है। इस मामले का शीघ्र ही खुलासा हो सकता है। 

ये है पूरा मामला
गाजीपुर के दिलदारनगर कुसी गांव निवासी तबरेज अहमद की दिलदारनगर में किराना की दुकान है। कारोबार के सिलसिले में तबरेज 24 मार्च की सुबह गोला दीनानाथ स्थित कारोबारी राजेश केशरी की दुकान पर गया। यहां पांच लाख का भुगतान के बाद वह चार लाख नकदी बैग में रखा था और पांच लाख रुपये कमर में बांधा हुआ था।

यहां से बेनियाबाग जाने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुआ तो कबीरचौरा मार्ग पर एक होटल के सामने एक व्यक्ति ने रोक लिया। कहा कि बैग की चेकिंग करनी है, सूचना मिली है कि तुम्हारे बैग में असलहा है। इतना कहते ही बैग की चेकिंग शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने बैग में रखा तीन लाख नगद और कमर में बंधा पांच लाख रुपये छीनते हुए दो अन्य व्यक्तियों को दे दिया।  इसके बाद उस युवक ने थप्पड़ भी जड़ा।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में दिखे बदमाश - फोटो : अमर उजाला
फिर दो बाइक पर सवार होकर तीनों कबीरचौरा की ओर भाग निकले। कुछ दूर तक बदमाशों के पीछे भी गया, आगे उनकी बाइक फिसली भी लेकिन भागने में सफल रहे। दिनदहाड़े घटी इस घटना की जानकारी के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई। सीसी कैमरों की फुटेज में दो बाइक पर सवार चार युवकों को पुलिस ने चिह्नित भी किया। अब कई और अहम सुराग हाथ लगे हैं। उम्मीद है जल्द ही पुलिस मामले का खुलासा करेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें