फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: गलती से किसी दूसरे के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो गए तीन लाख रुपये, क्षुब्ध होकर युवक ने खाया जहर

Sun, 13 Aug 2023 10:04 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

गलती से किसी दूसरे बैंक खाते में तीन लाख रुपये ट्रांसफर होने से नाराज होकर युवक ने जान देने की कोशिश की। उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। फिलहाल अस्पताल में भर्ती युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गलती से किसी दूसरे बैंक खाते में तीन लाख रुपये ट्रांसफर होने से नाराज होकर युवक ने जान देने की कोशिश की। उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। फिलहाल अस्पताल में भर्ती युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मामला वाराणसी के आदमपुर थाने के हनुमान फाटक है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इलाका निवासी युवक रविवार सुबह मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने में मशगूल था। इस दौरान किसी प्रकार उसके मोबाइल से तीन लाख रुपये किसी बैंक खाते में ट्रांसफर हो गए। इस बात का पता तब चला जब ट्रांजेक्शन का मैसेज मोबाइल पर आया। इससे क्षुब्ध होकर उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया।

युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मंडलीय अस्पताल ले गए। जहां से उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। युवक की हालत गंभीर है। इस बारे में पूछे जाने पर आदमपुर पुलिस ने घटना से अनभिज्ञता जताई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें