फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: कैंट रेलवे स्टेशन पर घूम रहे चार बच्चों को RPF ने पकड़ा, बिना बताए घर से निकले थे; चेकिंग अभियान

Sun, 16 Nov 2025 06:36 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

आरपीएफ ने चेकिंग अभियान के तहत छह लोगों पर कार्रवाई भी की। टीम ने संदिग्ध लोगों और उनके सामानों की जांच-पड़ताल की। इसके साथ ही यात्रियों को सुरक्षा संबंधी निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
कैंट रेलवे स्टेशन पर रात में सामानों की चेकिंग करते आरपीएफ प्रभारी व अन्य। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: कैंट रेलवे स्टेशन पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत शनिवार को रेलवे एक्ट में छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसके साथ ही आरपीएफ की टीम ने चार बच्चों को प्लेटफॉर्म पर घूमते हुए पकड़ा। पूछताछ के दौरान पता चला कि बच्चे बिना घर वालों को बताए स्टेशन पर आ गए हैं। सभी की उम्र 18 साल से कम है।

विज्ञापन


रेलवे सुरक्षा बल और डॉग स्क्वायड की ओर से सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म एवं टिकट घर पर चेकिंग की गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर संदीप यादव ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान यात्रियों से अपील की गयी कि किसी भी अपरिचित व्यक्ति का दिया हुआ न खाएं। 

बताया कि स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया नो पार्किंग जोन में वाहन लगाने वाले तीन वाहन चालकों, प्लेटफार्म पर अशांति फैलाने वाले 2लोगों के खिलाफ रेलवे एक्ट में मामला दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


इसके अलावा ट्रेन नंबर 19168 साबरमती एक्सप्रेस में चेन पुलिंग करने के मामले में एक के खिलाफ रेलवे एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर लोहता की ओर से चार नाबालिग बच्चों को पकड़ा गया। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वह घर से बिना बताये वाराणसी स्टेशन घूमने आ गये। ऐसे में बच्चों को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया।

विज्ञापन

इसके पहले भी मिले थे बालक
बीते दिनों भी आरपीएफ की तरफ से चेकिंग अभियान चलाया गया था। ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत सहायक उपनिरीक्षक धर्मेंद्र यादव और कांस्टेबल मिठाई लाल की टीम ने स्टेशन परिसर में एक 14 वर्षीय बालक शाहबाज आलम को भ्रमित हालत में पाया था। पूछताछ में बच्चे ने बताया कि वह आगरा से आया है और करीब 4-5 साल पहले अपने माता-पिता से बिछड़ गया था। माता-पिता का नाम और पता वह ठीक से नहीं बता सका। बच्चे को चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंप दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें