फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flight Crisis: उड़ान से पहले रोया बच्चा, इमरजेंसी में विमान लौटा; जांच के बाद 44 मिनट की देरी से फ्लाइट रवाना

Sat, 13 Dec 2025 02:30 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए ऐसी स्थिति में एहतियाती कदम उठाना आवश्यक था। हालांकि इस कारण यात्रियों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Flight Crisis UP: वाराणसी से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स-1224 में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब उड़ान भरने वाली फ्लाइट में एक बच्चा अचानक तेजी से रोने लगा। पायलट ने स्थिति को मेडिकल इमरजेंसी मानते हुए तुरंत विमान को रनवे से वापस बुला लिया। विमान सुबह 10:24 बजे बे नंबर-6 पर लौटा। जांच के बाद विमान ने 44 मिनट की देरी से उड़ान भरी। 

विज्ञापन


एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, यात्री उर्वशी चतुर्वेदी अपने 8 महीने के बच्चे अथर्व के साथ दिल्ली जा रही थीं। टेकऑफ की तैयारी के दौरान बच्चा तेज आवाज की वजह से घबरा गया और लगातार रोने लगा। मौके पर मौजूद मेडिकल टीम ने शिशु की जांच की और उसे पूरी तरह स्थिर बताया। 

डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में शोर के कारण बच्चे के असहज होने की आशंका जताई। मेडिकल क्लियरेंस मिलने के बाद उड़ान को पुनः रवाना किया गया। फ्लाइट ने 11:08 बजे वाराणसी से दिल्ली के लिए उसी यात्री और शिशु के साथ उड़ान भरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंडिगो की दो उड़ानें रद्द, तीन रहीं लेट
इंडिगो की ओर से शुक्रवार को दो विमान रद्द रहे, जबकि तीन अन्य विमान देरी से पहुंचे। हालांकि पहले की तुलना में इंडिगो की उड़ानों के रद्द होने की संख्या में कमी आई है। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से शुक्रवार को इंडिगो की दिल्ली–वाराणसी–दिल्ली की उड़ान संख्या 6ई 6258 और 6ई 2231 और बंगलूरू–वाराणसी–बंगलूरू की उड़ान संख्या 6ई 185 और 6ई 353 रद्द की गई। 

इसके अलावा, एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान आईएक्स 1223 दिल्ली से वाराणसी 23 मिनट, एयर इंडिया का विमान एआई 9827 दिल्ली से वाराणसी 21 मिनट और इंडिगो का विमान 6ई 2771 गाजियाबाद से वाराणसी 1 घंटा 2 मिनट की देरी से पहुंचा। 

करीब 1000 यात्रियों को मिलेगा मुआवजा : इंडिगो के अधिकारियों के अनुसार, मुआवजे को लेकर दिल्ली में विचार-विमर्श चल रहा है। डीजीसीए और सरकार के निर्णय के बाद ही मुआवजे की राशि तय होगी। अधिकारियों ने बताया कि वाराणसी एयरपोर्ट से उड़ानें रद्द होने के बाद प्रभावित यात्रियों का डेटा तैयार किया जा रहा है और इसकी सूची दिल्ली मुख्यालय भेजी जाएगी। इसके बाद मुआवजे की प्रक्रिया शुरू होगी। अधिकारियों का कहना है कि करीब 1,000 यात्रियों को मुआवजा दिया जाएगा। हालांकि, यह अंतिम संख्या नहीं है और इसमें वृद्धि या कमी की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें