फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : यात्रीगण कृपया ध्यान दें..., महाकाल एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनों के मार्ग बदले, देर से पहुंची वंदे भारत

Mon, 09 Dec 2024 11:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : ट्रेनों के रूट का बदलाव 13 दिसंबर से किया गया है। इन ट्रेनों से यात्रा करने वालों की लिए जरूरी खबर है। इसके साथ ही कोहरे के कारण ट्रेनों की देरी भी हो रही है।
विज्ञापन
धुंध के बीच गुजरती ट्रेन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकाल, शब्दभेदी, शालिमार और एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस के मार्ग में बदलाव किया गया है। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि ट्रेनें शुक्रवार से 13 दिसंबर तक बदले मार्ग से चलेंगी। 

विज्ञापन


इस बीच समय में भी 10 से 15 मिनट का फेरबदल रहेगा। मंगलवार और बुधवार को 20413/14 इंदौर-वाराणसी महाकाल एक्सप्रेस बदले मार्ग वाराणसी, जंघई, मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़,सुल्तानपुर के रास्ते जाएगी। 11081/82 एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस 11 से 13 दिसंबर से बदले मार्ग वाराणसी कैंट, जौनपुर औड़िहार के रास्ते चलेगी। 22323/24 शालिमार एक्सप्रेस और 22324/24 शब्दभेदी एक्सप्रेस बदले मार्ग वाराणसी कैंट, जौनपुर, औड़िहार के रास्ते जाएगी।

डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची वंदे भारत
कोहरे की वजह से सोमवार को नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस 1.37 मिनट की देरी से पहुंची। इसे एक घंटे रि-शेड्यूल करके चलाया गया। गोरखपुर दादर स्पेशल साढ़े तीन घंटे, बड़ोदरा फेयर स्पेशल ढाई घंटे, काशी विश्वनाथ ढाई घंटे लेट पहुंची और डेढ़ घंटे की देरी से रवाना हुई। दून एक्सप्रेस, कामायनी एक्सप्रेस दो-दो घंटे की देरी से पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें