फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi route diversion: वाराणसी में आज से छह फरवरी तक रहेगा रूट डायवर्जन, जानें क्या है वजह ?

Sat, 04 Feb 2023 08:31 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में आज से 6 फरवरी तक रूट डायवर्जन रहेगा।एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी ने आमजन से अपील की है कि रूट डायवर्जन का पालन कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें। जानें, क्या है वजह..
विज्ञापन
वाराणसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संत रविदास जयंती के मद्देनजर शनिवार से 6 फरवरी तक रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी ने आमजन से अपील की है कि रूट डायवर्जन का पालन कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें। शव वाहन और एंबुलेंस रूट डायवर्जन के प्रतिबंध से मुक्त रहेंगी।

विज्ञापन

भगवानपुर मोड़, रमना चौकी तिराहा और स्वामी हरसेवानंद तिराहा से किसी भी प्रकार का वाहन संत रविदास मंदिर की ओर नहीं जाएगा। संत रविदास मंदिर तिराहा से संत रविदास मंदिर की ओर किसी भी प्रकार का वाहन नहीं जाएगा। रामनगर चौराहा से वाराणसी की ओर आने वाले चारपहिया वाहनों को सामने घाट पुल की ओर नहीं आने दिया जाएगा। यह वाहन टेंगरा मोड़ से हाईवे होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
सामने घाट पुल और रविदास गेट से चारपहिया वाहनों को नगवां चौकी की ओर नहीं आने दिया जाएगा। अमेठी कोठी तिराहा से चारपहिया वाहनों को रविदास घाट की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। अखरी तिराहा बाईपास से चारपहिया वाहनों को चितईपुर की ओर नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन

भिखारीपुर तिराहा से चारपहिया वाहनों को सुंदरपुर चौराहा की तरफ नहीं आने दिया जाएगा।

वाहन पार्किंग के लिए निर्धारित स्थान
एडीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि संत रविदास जन्मस्थली में मुख्य पंडाल/प्रवचन स्थल के समीप खाली स्थान में, अजय नगर कॉलोनी के समीप खाली मैदान में और लौटूबीर बाबा मंदिर के समीप दोपहिया और चारपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए व्यवस्था बनाई गई है।

विज्ञापन

वाराणसी ट्रैफिक प्रबंधन - फोटो : अमर उजाला
सीरगोवर्धनपुर में सुरक्षा के लिए तैनात हुए 350 पुलिसकर्मी
सीरगोवर्धनपुर स्थित संत रविदास जन्मस्थली में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर 350 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। संत रविदास मंदिर के इर्दगिर्द के क्षेत्र में निगरानी के लिए 30 सीसी कैमरे लगाए गए हैं और उनके लिए अलग से कंट्रोल रूम बनाया गया है।
एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीरगोवर्धनपुर में एक अस्थायी पुलिस चौकी बनाई गई है। एक पुलिस सहायता केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा 12 जगह डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) और एक दर्जन से ज्यादा हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (एचएचएमडी) से चेकिंग की व्यवस्था की गई है। मेला क्षेत्र में रूफ टॉप फोर्स तैनात की गई है। इसके साथ ही मंदिर और मेला क्षेत्र में सादे कपड़ों में महिला-पुरुष पुलिस कर्मी और एलआईयू कर्मी तैनात किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि आयोजकों की ओर से दो सूचना सहायता केंद्र बनाए गए हैं। आयोजकों के दोनों सहायता केंद्र पुलिस से समन्वय बनाकर संचालित होंगे। पुलिस कर्मियों की ड्यूटी दो पाली में लगाई गई है। एसीपी भेलूपुर ने बताया कि उनके अलावा दो डिप्टी एसपी आयोजन संपन्न होने तक रोजाना 12-12 घंटे की ड्यूटी करेंगे। दोपहिया और चारपहिया वाहनों की चेकिंग के लिए बैरियर लगाए गए हैं। संत रविदास मंदिर क्षेत्र में सघन चेकिंग के लिए डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते को भी तैनात किया गया है। इसके अलावा दमकल की गाड़ियां आयोजन संपन्न होने तक मेला क्षेत्र से नहीं हटेंगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस फोर्स रिजर्व में भी तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें