फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज घर से निकलने से पहले सावधान: CM Yogi के आगमन पर शहर में रहेगा रूट डायवर्जन, इन सड़कों पर 'NO ENTRY'

Thu, 12 Jan 2023 10:16 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अंबेडकर चौराहा से कचहरी की ओर कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा। भोजूबीर से सर्किट हाउस की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा। गोलघर कचहरी से पुलिस लाइन जाने पर रोक रहेगी। रामनगर चौराहा से सामनेघाट कोई भी वाहन नहीं जाएगा।
विज्ञापन
वाराणसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के दौरान 30 मिनट तक यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। हालांकि, शव वाहन व एंबुलेंस को नहीं रोका जाएगा। एडीसीपी यातायात डीके पुरी के अनुसार, पुलिस लाइन चौराहा से किसी भी वाहन को अर्दली बाजार, चौकाघाट नहीं जाने दिया जाएगा। अंबेडकर चौराहा से कचहरी की ओर कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा। भोजूबीर से सर्किट हाउस की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा। गोलघर कचहरी से पुलिस लाइन जाने पर रोक रहेगी। रामनगर चौराहा से सामनेघाट कोई भी वाहन नहीं जाएगा। यह वाहन हाईवे के रास्ते जाएंगे। सामनेघाट और सीर गेट से कोई भी वाहन बीएचयू गेट मालवीय चौराहा नहीं आ सकेगा। संकट मोचन तिराहे से कोई भी वाहन रविदास गेट चौराहा की ओर नहीं जाएगा। नरिया तिराहे से बीएचयू गेट की ओर नहीं जाया जा सकेगा। गोदौलिया चौराहे से मैदागिन की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। मैदागिन से गोदौलिया जाने वाले वाहनों पर भी रोक रहेगी। एडीसीपी यातायात के अनुसार, मुख्यमंत्री के आगमन और प्रस्थान के समय ही यातायात व्यवस्था में बदलाव लागू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें