पड़ाव तिराहा से किसी प्रकार के वाहन को खिड़किया घाट मोड़ की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को रामनगर की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। भदऊचुंगी तिराहा से किसी प्रकार के वाहन को भैंसासुर घाट की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को गोलगड्डा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
वाहन पार्किंग स्थल
मैदागिन स्थित टाउनहॉल पार्किंग, गोदौलिया चौराहा स्थित मल्टीलेवल पार्किंग, लक्सा स्थित पीडीआर मॉल की पार्किंग व मजदा पार्किंग और विपिन बिहारी इंटर कॉलेज।
आज रात सिर्फ तीन घंटे नो एंट्री खुलेगी
छठ के मद्देनजर रविवार की रात 11 बजे से दो बजे तक सिर्फ तीन घंटे के लिए ही नो एंट्री नहीं रहेगी। रात दो बजे से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
गंगा घाटों की ओर दोपहिया वाहन भी न ले जाएं
कमिश्नरेट की पुलिस की ओर से अपील की गई है कि बहुत जरूरी न हो तो गंगा घाटों की तरफ और उनसे संबंधित मार्गों व गलियों में आमजन दोपहिया वाहन लेकर भी न जाएं। इसके साथ ही सभी से रूट डायवर्जन प्लान को प्रभावी बनाने में सहयोग करने को कहा गया है।