फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रामनगर की रामलीला के भरत मिलाप के लिए आज रूट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। चौक चौराहा पर रामनगर की विश्व प्रसिद्ध रामलीला की भरत मिलाप लीला का मंचन सोमवार की शाम सात बजे से रात एक बजे तक किया जाएगा। इस संबंध में रामनगर थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि लीला प्रेमियों की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। यह प्लान सोमवार की शाम छह बजे से रात डेढ़ बजे तक लागू रहेगा।

- सामने घाट पुल से रामनगर की ओर आने वाले वाहन मुरारी चौक से हाईवे होकर जाएंगे।
- टेंगरा मोड़ से रामनगर की तरफ आने वाले वाहन हाईवे से कटरिया से सुल्तानपुर रोड, दुर्गा मंदिर होते हुए पीएसी तिराहा की तरफ से पड़ाव जाएंगे।
- पंचवटी तिराहा से रामनगर कस्बा किला रोड की तरफ आने वाले वाहन पंचवटी से पीएसी तिराहा होकर या भीटी बाईपास होकर जाएंगे।
- पीएसी तिराहे से रामनगर कस्बे में आने वाहन सुल्तानपुर रोड होकर हाईवे टेंगरा मोड़ होकर जाएंगे।
- एंबुलेंस व चिकित्सा सेवा के वाहनों को परिस्थितियों के अनुसार परिवर्तित कराकर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें