प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी आएंगे। इसके मद्देनजर रविवार को रूट डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने आमजन से अपील की है कि रूट डायवर्जन प्लान का पालन कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें।
छोटा कटिंग मेमोरियल कार्यक्रम के लिए पार्किंग व्यवस्था
कार्यक्रम में शामिल होने आने वाले लोग अंधरापुल चौराहे से नदेसर चौकी, एयरफोर्स चौराहा से शारदा मोटर ट्रेनिंग तिराहा से दाएं मुड़कर सेंट मैरी स्कूल के मैदान में अपना वाहन खड़ा करेंगे। फिर, पैदल ही सेंट मैरी स्कूल के दाएं बने गेट से कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगें।
आमजन से ट्रैफिक पुलिस का अनुरोध
आमजन से अनुरोध है कि यदि विशेष काम न हो तो भिखारीपुर चौराहा, मंडुवाडीह, बीएलडब्ल्यू, लहरतारा मार्ग पर यात्रा न करें। वैकल्पिक मार्ग का ही प्रयोग करें। चितईपुर से भिखारीपुर होकर बीएलडब्ल्यू या मंडुवाडीह जाने वाले लोग शाम 5.00 बजे से करौंदी या कंदवा होकर अपने गंतव्य स्थान को जाएं ।
चांदपुर चौराहा से लहरतारा पुल के द्वारा शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों को बौलिया चौराहा से फुलवरिया फ्लाईओवर की तरफ से डायवर्ट किया जाएगा। वह सेंट्रल जेल होकर अपने गंतव्य स्थान को जाएंगें।