प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो और नामांकन के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार और शुक्रवार को वाराणसी शहर में रूट डायवर्जन लागू किया है। इससे दोपहर से शाम तक लंका से गोदौलिया मार्ग पर वाहनों का अतिरिक्त दबाव रहेगा।
एसपी ट्रैफिक श्रवण कुमार सिंह ने अपील की है जरूरी न हो तो आमजन घर से बाहर न निकलें। साथ ही रूट डायवर्जन का पालन कर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें। अगर आपको शहर के इन रास्तों से हो कर गुजरना है तो रखें ध्यान।