बीएचयू के शिक्षा संकाय में डिजिटल लर्निंग और टीचिंग स्टाइल पर राउंड टेबल संवाद हुआ। चाणक्य प्रेक्षागृह के सर्वपल्ली सभागार में आठ विद्यालयों के प्राचार्याें की बैठक हुई। इसमें सेंट्रल हिंदू बॉयज स्कूल से स्वाति अग्रवाल, श्री रणवीर संस्कृत विद्यालय से विकास शर्मा, इंटरनेशनल हिन्दू स्कूल नगवा से संतोष तिवारी, अतुलानंद विद्यालय से अविनाश पांडे, बेसिक शिक्षा परिषद से शैलेंद्र विक्रम सिंह समेत कई ने अपने अनुभव साझा किए। सभी ने कहा कि ऑनलाइन लर्निंग, दीक्षा, मूक्स, स्मार्ट क्लास, एआई लैब, रोबोटिक लैब की जरूरतें बढ़ गई है। बोधन ऐप, दीक्षा, पीएम ई विद्या ऐप, निपुण भारत योजना आदि का उपयोग जरूरी है।