*होली गीतों पर झूमे रोटेरियन**उड़ाये अबीर-गुलाल**रोटरी शिवगंगा का होली मिलन समारोह*वाराणसी
- फोटो : shiv tripathi
रोटरी क्लब वाराणसी शिवगंगा के ओर से रविवार शाम महमूरगंज स्थित होटल में होली मिलन समारोह हुआ। सिर पर बनारसी दुपलिया टोपी और चेहरे पर गुलाल लगाए सदस्यों ने एक-दूसरे को गले लगाकर पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम में इत्र की खुशबू और गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा ने वातावरण को खुशनुमा बना दिया। समारोह की सांस्कृतिक संध्या सोल ऑफ काशी ग्रुप के कलाकारों के नाम रही। गायक जय पांडेय और पूजा मोदनवाल ने ओम मंगलम ओमकार मंगलम... से कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद आज बिरज में होली रे रसिया..., खेले मसाने में होली दिगंबर... और होली खेले रघुवीरा... जैसे कालजयी गीतों की ऐसी प्रस्तुति दी कि सभागार में मौजूद हर शख्स झूमने पर मजबूर हो गया। अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष अजय कुमार ने की। अतिथियों का स्वागत अरविंद विनोद अग्रवाल ने किया। कलाकारों का परिचय संस्थापक अध्यक्ष रविशंकर सिंह ने कराया। इस दौरान सचिव ज्ञानेश सेठ, आनंद बर्मन, श्रवण अग्रवाल आदि मौजूद रहे।