फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रोटरी क्लब ने मनाया 22वां स्थापनोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
रोटरी क्लब वाराणसी शिवगंगा का 22वां स्थापनोत्सव चंद्रा चौराहे के तनिष्क बैंक्वेट लॉन में मनाया गया। सदस्यों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ नववर्ष की बधाई दी। मुख्य अतिथि पूर्व मंडलाध्यक्ष हरि मोहन शाह और संस्थापक अध्यक्ष रविशंकर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रंजना कुमार ने गणेश वंदना गाई। क्लब अध्यक्ष अजय कुमार और सचिव ज्ञानेश सेठ ने संस्थापक सदस्यों को अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। रोटरी फाउंडेशन में पीएचएफ के लिए पांच सदस्यों को सम्मानित किया। रविशंकर सिंह ने क्लब की स्थापना व विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। कपल ग्रुप डांस की प्रस्तुति हुई। इसके बाद पासिंग द पार्सल, म्यूजिकल चेयर, स्पून जैस गेम शो हुए। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। स्वागत अनूप नागर, संचालन अम्बरीष निगम और रंजना कुमार और धन्यवाद ज्ञापन सीए विवेक वर्मा तथा ने किया। इस मौके पर पीके अग्रवाल, अश्वनी शाह, अनूप नागर, दिलीप गुप्ता, अजय पांडेय, माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें