हॉकी वाराणसी की ओर से आयोजित शिविर में बृहस्पतिवार को खिलाड़ियों ने अभ्यास मैच खेला। इसमें रोशनी के पेनल्टी काॅर्नर से गोल की बदौलत विकास क्लब ने एलबीएस क्लब को एक गोल से हरा दिया। मैच का पहला हाफ, गोल रहित बराबरी पर छूटा। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। मैच का एकमात्र गोल रोशनी पटेल ने 17वें मिनट में किया। यहां सेवेन ए साईड मैच में 20-20 मिनट का दो हाफ खेला गया।