पैरा खेलों में पदक जीतकर लौटी सुमेधा पाठक से राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने मुलाकात कर बधाई दी। पिता बृजेश पाठक ने बताया कि तीन पैरा शूटर मानस नगर आवास पर पहुंचे। सभी ने काशी के पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। राहुल जाखड़ (विश्व रिकॉर्डधारी), मनीष नरवाल (टोक्यो एवं पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट), निहाल सिंह (मल्टीपल मेडलिस्ट) शामिल थे।